Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

टायर बदलने के दौरान पलटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकासाई स्थित सनशाइन रेस्टोरेंट के पास शनिवार को टायर बदलने के दौरान मां वैष्णो ट्रांसपोर्ट का ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक रिंकू सिंह, निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, ट्रक के नीचे दब गए। दुर्घटना में उनका बायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक जमशेदपुर से चाईबासा की ओर आ रहा था। टेकासाई के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान अचानक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया और चालक उसकी चपेट में आकर नीचे दब गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद चालक रिंकू सिंह को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल टोटो की मदद से सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।

दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने सड़क से सामान हटवाने के साथ पलटे हुए ट्रक को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

मुफ्फसिल थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!