Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

कुसमुंडा साप्ताहिक बाजार पहुंचे विधायक सोनाराम सिंकु, लोगों से किया सीधा संवाद

चाईबासा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु शनिवार शाम जगन्नाथपुर प्रखंड के कुसमुंडा स्थित साप्ताहिक बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाजार में स्थानीय लोगों और दुकानदारों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली।

विधायक ने बाजार में मौजूद लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर विधायक सोनाराम सिंकु ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का भरोसा दिलाया।

सोनाराम सिंकु ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच रहना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संवाद के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने और उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।

इस दौरान बाजार के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक से बातचीत कर अपनी बातें रखीं। विधायक का यह जनसंपर्क कार्यक्रम जनता के साथ सीधे संवाद और जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!