Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

सरायकेला पुलिस और CRPF की बड़ी कामयाबी, 22 लाख के तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार; AK-47, इंसास और 250 कारतूस बरामद

सरायकेला: कोल्हान और सारंडा के जंगलों में सक्रिय माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सरायकेला-खरसावां पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान कुल 22 लाख रुपये के तीन इनामी हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक पिस्टल और करीब 250 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, 5 लाख रुपये का इनामी बरिन सिंह उर्फ सागर उर्फ रवि सरदार तथा 2 लाख रुपये की इनामी मीना पहाड़िया उर्फ मौरा उर्फ नीपू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लंबे समय से कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के संचालन, लेवी वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या, विस्फोट, पुलिस पर हमला, रंगदारी सहित कई गंभीर मामलों में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इनका संबंध एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश के नेटवर्क से रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है।

सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। माओवादी संगठन की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं और भविष्य में भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे।

पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से माओवादी संगठन के हथियारबंद नेटवर्क, लेवी तंत्र और भूमिगत गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि उनका अगला लक्ष्य शीर्ष माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश सहित संगठन के शेष सक्रिय नेटवर्क को ध्वस्त करना है। इसके लिए कोल्हान और सारंडा के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!