Muri : पुरुलिया-रांची रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रेलर, चालक सुरक्षित; हादसे के बाद लगा जाम

- बरसात में फिसलन से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा
मुरी : पुरुलिया-रांची मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बॉक्साइट लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। बताया गया कि ट्रेलर हिंडालको की ओर जा रहा था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया।
इसे भी पढ़ें :
हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए पुरुलिया-रांची मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और यातायात को सामान्य कराने में जुट गया। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रेलर को खाई से बाहर निकाला गया, जिसके बाद जाम हटाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और बरसात के मौसम में बढ़ी फिसलन के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।




