Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

अंजुमन इस्लामिया चाईबासा ने मेधावी विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

चाईबासा: अंजुमन इस्लामिया चाईबासा की ओर से रविवार को उर्दू लाइब्रेरी सभागार में “हौसलाअफजाई” विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना तहा हुसैन नदवी द्वारा कुरान की तिलावत से हुआ। समारोह का उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करना था।

कार्यक्रम में वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 44 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त 17 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अंजुमन इस्लामिया द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर के 13, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 23 और मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र के 18 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर सम्मानित किया गया।

खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बॉडी बिल्डिंग के गोल्ड मेडलिस्ट तस्लीम अहमद और पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक विजेता अकिफ रजा को भी सम्मानित किया गया। कराटे प्रशिक्षक मी ज़ीशान अली शिद्दीक और ज़िकरा हयात को खेलों में योगदान के लिए तथा मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बैरम खान को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंजुमन इस्लामिया के सचिव फैयाज खान उर्फ़ बल्लो खान ने किया। इस अवसर पर शाहीन अकादमी, जमशेदपुर के संचालक ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में सचिव फैयाज खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं, बल्कि समाज के बच्चों और युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया भविष्य में भी शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

समारोह में अख्तर रुमानी, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद जहांगीर आलम, इरशाद अनवर खान, मुहम्मद साकिर, मुहम्मद अल्ताफ, शफीक मास्टर, प्रिंस मास्टर, वसिउद्दीन, राशिद राज, मुहम्मद असलम, शेख आज़ाद, तहसीन अमीन, दानिश अख्तर, दानिश रजा सहित बड़ी संख्या में अंजुमन के सदस्य, विद्यार्थी, प्रशिक्षु और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!