Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : गुवा रेलवे मार्केट में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की नई कार्यकारिणी गठित, युवाओं और महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

संगठन विस्तार को लेकर विशेष बैठक का आयोजन

गुवा : गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में शनिवार देर शाम एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, मजदूर हितों की रक्षा तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव बनाया गया।

इसे भी पढ़ें : मौसीबाड़ी में चौथे दिन भगवान जगन्नाथ को लगा खिचड़ी-दलमा एवं खीर का भोग

29 नए सक्रिय सदस्यों को संगठन में मिली जिम्मेदारी

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 29 नए लोगों को सक्रिय कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का लक्ष्य मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना और उन्हें न्याय दिलाना है। नई कार्यकारिणी में युवाओं के साथ महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन ने समावेशी नेतृत्व की दिशा में कदम बढ़ाया है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मजदूरों के बीच संगठन की पहुंच और मजबूत होगी। नवगठित टीम को संगठन के विकास और मजदूर हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक ने परिवार संग किया हिरणी जलप्रपात का भ्रमण

मजदूर हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है तथा आगे भी सेल कर्मियों और ठेका मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। बैठक में उपस्थित सेल कर्मियों, ठेका मजदूरों और यूनियन सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा मजदूरों की आवाज को और बुलंद करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!