Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडराज्य

सिल्ली में संपन्न हुआ कला उत्सव 2026 का ऑडिशन, उभरती प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग

सिल्ली: बी डिफरेंट इवेंट एंड इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित कला उत्सव 2026 का ऑडिशन रविवार को राजकीय मानभूम छाऊ नृत्य कला केंद्र, सिल्ली में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिल्ली, मुरी एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

ऑडिशन में मुरी की आरोही सहित आदित्य बिरला हाई स्कूल की श्रेया सहिस, प्रियांशी और श्वेता ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं संत माइकल स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, चिराग स्कूल तथा डीएवी स्कूल की श्रीशा कुमारी, ईशा और अश्विनी ने भी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। उर्सुलाइन स्कूल, मुरी की आलिया ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ढोल वादिका हेमली कुमारी की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। इसके अलावा मुरी कोकोराना के सागर सहिस तथा राष्ट्रीय नृत्यक एवं सिल्ली कॉलेज के मोहन सहिस ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने निर्णायकों को प्रभावित किया। आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागी अब कला उत्सव 2026 के आगामी चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

संस्था ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, विद्यालयों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कला उत्सव का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी कला के माध्यम से नई पहचान बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!