Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
CKPकोल्हान

इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा ₹6,250 पोशाक भत्ता, यूनियन ने रेल प्रशासन का जताया आभार

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत आरटी जन, वेल्डर, कारपेंटर, चौकीदार और लोहार कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित पोशाक भत्ता का भुगतान अब आगामी वेतन के साथ किया जाएगा। इस संबंध में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से इंजीनियरिंग विभाग के इन कर्मचारियों को पोशाक भत्ता नहीं मिल रहा था। इस मुद्दे को लेकर यूनियन ने मंडल एवं जोन स्तर के रेलवे अधिकारियों के समक्ष लगातार पत्राचार कर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। यूनियन के लगातार प्रयासों के बाद रेल प्रशासन ने मामले पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आगामी वेतन के साथ ₹6,250 पोशाक भत्ता देने का फैसला किया है। यह भत्ता प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में दिया जाता है।

यूनियन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आर.पी. मीना के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा यूनियन ने रेल प्रशासन से मांग की है कि इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के आवास भत्ता और साइकिल भत्ता के लंबित एरियर का भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके सभी वैधानिक लाभ समय पर मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!