Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानदेशयुवारेलवे समाचार

Rly Recruitment : भारतीय रेलवे में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए Career बनाने का सुनहरा मौका

भारतीय रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर खुशखबरी साझा की है। असल में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे NFR की तरफ से अप्रेंटिसशिप के कुल 6777 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। जो भी उम्मीदवार रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे लोग ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, आवदेन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरुरी है।

इसके के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

बता दें कि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं एससी और एसटी कैंडीडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में 100 रुपये जमा करना जरुरी है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिलेगी।

कितनी सैलरी मिलेगी

आपको बताते चलें कि चयन किए गए प्रथम वर्ष के उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये स्टाइपेंड के रुप में दिया जाएगा। दूसरे वर्ष के उम्मीदवार को 10,560 रुपये और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

– इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।

– इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Online Application Submission is Live w.e.f. 20-07-2026 – Click here to submit

– लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी मांगी गई डिटेल्स को ध्यान से भर सकते हैं।

– जब सारी डिटेल्स अच्छे से दर्ज कर ली है, तो आप रजिस्ट्रेशन के बाद फीस का भुगतान जरुर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!