Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रनिर्माण और युवाओं के लिए उनके योगदान को किया याद

चाईबासा: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के राष्ट्रनिर्माण, विज्ञान, शिक्षा और युवाओं को प्रेरित करने वाले योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का उनका सपना आज भी देश के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा देता है।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला सचिव संतोष सिन्हा, जय किशन सालबुनियाँ, अमर सिंह लागुरी, मो. अफरीदी, देवेश चरण, सुशील दास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!