Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोर्ट-कचहरीक्राइम

Potka : कोवाली पुलिस ने फरार वारंटी को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : कोवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए हरिणा पंचायत के बोडडीह निवासी नारायण दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नारायण दास के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा पूर्व में मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद कोवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Potka : भागाबेड़ा मध्य विद्यालय में ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!