Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मूसलाधार बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

सड़कें बनीं तालाब, घरों और बाजार में घुसा पानी; ग्रामीणों ने अवैध प्लॉटिंग को बताया संकट की जड़

  • स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
  • हर मानसून में दोहराई जा रही परेशानी से लोग परेशान

बहरागोड़ा : लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र की स्थिति गंभीर बना दी है। भारी वर्षा के कारण मुख्य सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं, जिससे पूरा क्षेत्र तालाब जैसा नजर आ रहा है। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। बाजार आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं और जनजीवन लगभग ठप पड़ गया है।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली पुलिस ने फरार वारंटी को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जलनिकासी मार्ग बंद होने से बढ़ी समस्या

स्थानीय ग्रामीणों ने इस संकट के लिए भू-माफियाओं द्वारा प्राकृतिक जलनिकासी मार्गों और नालों को पाटकर की गई अवैध प्लॉटिंग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि निजी लाभ के लिए जल निकासी के पुराने रास्तों पर पक्के निर्माण कर दिए गए, जिससे बारिश का पानी निकलने का मार्ग बंद हो गया है। परिणामस्वरूप पानी बस्तियों और घरों में प्रवेश कर रहा है तथा हर वर्ष मानसून के दौरान लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस और स्थायी मास्टर प्लान तैयार कर शीघ्र लागू किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!