Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : भागाबेड़ा मध्य विद्यालय में ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने लगाया पौधा

पोटका : हरिणा पंचायत स्थित भागाबेड़ा मध्य विद्यालय में बुधवार को ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, ग्राम प्रधान मधु गोंड, मनोज सरदार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। पौधारोपण के साथ-साथ लोगों को पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : जेलकेएमो के रांची जिला अध्यक्ष गुना भगत ने जयराम महतो से की मुलाकात

हर बच्चे को मां के नाम एक पौधा लगाने का दिलाया संकल्प

जिला परिषद सदस्य सविता सरदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बच्चों से अपने घर या आंगन में अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!