Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurघठना दुर्घटना

जमशेदपुर के बागबेड़ा डीबी रोड में भीषण सड़क हादसा, कार दुकान में घुसी; 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रांची से आ रही एक मारुति अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोगों को टक्कर मारते हुए मशहूर पत्रकार विजय सिंह की डीबी रोड स्थित दुकान के बाहर लगे खंभे को तोड़कर दुकान के अंदर घुस गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार में सवार युवक, जिनमें एक का नाम राजू बताया जा रहा है, अपने तीन-चार साथियों के साथ रांची से आ रहे थे और शराब के नशे में थे। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रेम महतो की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नोट: शराब के सेवन और कार सवारों की पहचान संबंधी जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के दावों पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!