Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
धर्म समाज

रक्तदान जागरूकता वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता में चाईबासा की संगीता मुंधड़ा को प्रांतीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार

चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की चाईबासा शाखा के लिए गर्व का क्षण रहा। सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रकल्प रक्तदान–अंगदान के तहत आयोजित राष्ट्रीय थैलेसीमिया पखवाड़ा के दौरान हुई रक्तदान जागरूकता वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता में शाखा अध्यक्ष संगीता मुंधड़ा को प्रांतीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान झारखंड के रामगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में प्रदान किया गया। बैठक में संगठन के सामाजिक प्रकल्पों, सेवा कार्यों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन का वर्तमान सत्र “संस्कार ही धरोहर” विषय पर आधारित है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान, अंगदान और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं ने भाग लिया, जिसमें चाईबासा शाखा की प्रस्तुति को सराहते हुए संगीता मुंधड़ा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

बैठक में चाईबासा शाखा की ओर से सचिव विनीता खिरवाल, हेमलता अग्रवाल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सविता अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर चाईबासा शाखा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, चाईबासा शाखा के सदस्यों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!