Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
धर्म समाज

देशकरम महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू, राजनगर में लगेगी शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा

राजनगर: देशकरम एकता संघ, राजनगर की ओर से आगामी देशकरम महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को कुड़मी भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर 2026 को देशकरम महोत्सव पूरे उत्साह, पारंपरिक रीति-रिवाज और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुधांशु महतो ने की। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का सबसे अहम निर्णय यह रहा कि महोत्सव से पहले राजनगर के कुड़मी भवन के समीप झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रस्ताव का उपस्थित सदस्यों ने जोरदार स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

बैठक में सचिव साहेबराम महतो, कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, सह सचिव गुरुचरण महतो, उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो एवं नरेंद्र महतो, उप कोषाध्यक्ष उदित महतो, मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा कमलेश्वर महतो, लक्खीचरण महतो, सघन महतो, रंजीत महतो, कंदरू महतो, इंद्रजीत महतो, सुबोध महतो, दीनबंधु महतो, सुनील महतो, रवि महतो, दिनेश महतो और मकरू महतो सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि देशकरम महोत्सव 2026 को राजनगर का अब तक का सबसे भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा, ताकि समाज की संस्कृति, एकता और परंपराओं को नई पहचान मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!