Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजशिक्षा जगत

Noamundi : नोवामुंडी में 400 छात्र-छात्राओं को मिला ‘उन्नति का पहिया’, साइकिल पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

नोवामुंडी : नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने लाभुक विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं।

इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने छात्रों से साइकिल का सही उपयोग करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वितरण के दौरान लाभुक विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस मौके पर कांग्रेस नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, हस्लुद्दीन खान, सूरज चंपिया, प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत, विलास प्रजापति, सलीम कुरैशी और प्रदीप नाग भी मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। साइकिल वितरण के बाद लाभुक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया। आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी सुचारु रही और सभी लाभुकों के बीच व्यवस्थित ढंग से साइकिलों का वितरण किया गया। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई गई।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : गोइलकेरा में वज्रपात से अधेड़ व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!