Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमलोकल न्यूज़

गम्हरिया में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से घायल; रंगदारी एंगल पर जांच तेज

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी विशाल गोराई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां दुकान बंद कर घर लौट रहे विशाल गोराई को निशाना बनाया गया। फायरिंग में एक गोली उनकी कमर में लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चार से पांच बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस रंगदारी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी से पहले रंगदारी की मांग की गई थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आदित्यपुर, गम्हरिया और बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!