Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Baharagoda : सालदोहा के काजू जंगल में डटे गजराज, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

तीन से अधिक जंगली हाथियों की मौजूदगी से लोगों में भय, वन विभाग अलर्ट मोड पर

बहरागोड़ा : पाथरा पंचायत के सालदोहा स्थित काजू जंगल में तीन से अधिक जंगली हाथियों के डेरा जमाने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बुधवार को हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भय फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाथियों का झुंड रात के समय भोजन और पानी की तलाश में जंगल से निकलकर मटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग तक पहुंच जाता है। इससे राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं किसान अपनी फसलों और घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका से चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों की लगातार गतिविधियों के कारण लोगों का रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : दिवंगत वार्ड सदस्य रतन मुंडा को पंचायत भवन में दी गई श्रद्धांजलि

वन विभाग ने जारी की सावधानी बरतने की अपील

स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं और उन्हें किसी भी प्रकार से उकसाने का प्रयास न करें। साथ ही रात के समय जंगल से सटे रास्तों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने कहा कि सड़क पर हाथियों की मौजूदगी दिखाई देने पर लोग सतर्कता और धैर्य से काम लें। इधर, हाथियों की लगातार मौजूदगी से परेशान ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!