Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

1 और 2 अगस्त को खिरवाल धर्मशाला में लगेगा मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला

चाईबासा: मारवाड़ी महिला समिति, चाईबासा शाखा की ओर से 1 एवं 2 अगस्त 2026 को दो दिवसीय सावन मेला का आयोजन खिरवाल धर्मशाला के बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। इसकी जानकारी शाखा अध्यक्ष संगीता मूंधड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि सावन माह के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में महिलाओं, परिवारों और आम लोगों के लिए खरीदारी एवं मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

मेले में चटपटे व्यंजन, पारंपरिक एवं आधुनिक महिला परिधान, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद, सजावटी एवं घरेलू उपयोग के सामान सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। समिति का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उद्यमियों और महिला व्यवसायियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर प्रदान करना है।

समिति की ओर से बताया गया कि मेले को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका आनंद उठा सकें। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की सदस्याएं लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं।

शाखा अध्यक्ष संगीता मूंधड़ा ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर खरीदारी करने, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन मेला बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!