Jamshedpurकोल्हान

खोए मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंपे, डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा की पहल की सराहना

डुमरिया/जमशेदपुर।बायला: खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके दो लोगों के चेहरे शुक्रवार को उस समय खुशी से खिल उठे, जब पुलिस ने उनके गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया। साकची स्थित रविंद्र भवन में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने आवश्यक सत्यापन के बाद दोनों मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस टीम की मेहनत से दोनों मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद दस्तावेज और अन्य जानकारी के आधार पर वास्तविक मालिकों का सत्यापन किया गया।

मोबाइल मिलने वालों में डुमरिया थाना क्षेत्र के हाड़दा निवासी भीमा मार्डी और घाटशिला थाना क्षेत्र के दीघा निवासी दिनेश मुर्मू शामिल हैं। दोनों ने मोबाइल वापस मिलने पर पूर्वी सिंहभूम पुलिस और डुमरिया थाना पुलिस के प्रति आभार जताया।

डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि तकनीकी जांच के माध्यम से उसे बरामद करने का प्रयास किया जा सके। पुलिस की इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!