Jamshedpurकोल्हान

जादूगोड़ा की सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, शेफर्ड स्कूल के 500 बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

जादूगोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रति जागरूकता फैलाने और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, धर्मडीह की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूल के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

रैली की अगुवाई स्कूल के निदेशक मुद्रिका शर्मा ने की। तिरंगा यात्रा धर्मडीह से शुरू होकर गांधी मार्केट और यूसिल कॉलोनी होते हुए शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बच्चों ने लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगे के प्रति बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक मुद्रिका शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान बच्चों और आम लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने सभी बच्चों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा स्कूल परिसर और आसपास का क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!