Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jamshedpur : DLSA ने कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं को दिलाया बाल विवाह नहीं करने का संकल्प

विधिक जागरूकता शिविर में छात्राओं को अधिकार, बाल संरक्षण और विभिन्न कानूनों की दी गई जानकारी

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड प्रोटेक्शन और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर विधिक जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : हाता-चाईबासा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर होगी निगरानी, स्पीड डिटेक्शन डिवाइस की टेस्टिंग शुरू

जागरूकता के साथ छात्राओं ने लिया महत्वपूर्ण संकल्प

शिविर के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने डालसा के कार्य एवं उद्देश्यों के साथ-साथ डायन प्रथा, मानव तस्करी और बाल तस्करी जैसे सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन अंजना कुमारी, पीएलवी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के अंत में छात्राओं ने अपने जीवन में शिक्षा और लक्ष्य प्राप्ति को प्राथमिकता देने तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा से दूर रहने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और शिक्षा ही बाल विवाह रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा इससे बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित और सशक्त बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!