Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमशासन प्रशासन

Jamshedpur : डीडी बार हत्याकांड में नए एसएसपी की पहली प्रेस कांफ्रेंस, दो नाबालिग गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी  भेजे जा चुके हैं जेल  मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में चल रही छापेमारी

मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल पर पुलिस ने घोषित किया है 2 लाख का इनाम

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बहुचर्चित मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो और नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आदित्यपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया।

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें तीन नाबालिग और दो बालिग आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार बालिग आरोपी सोनू राम सरदार और राज लोहार को पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

एसएसपी ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 2 लाख का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा बार मालिक, भाजपा नेता नीरज सिंह, बार मैनेजर समेत अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वारदात में केवल चाकू ही नहीं, बल्कि कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे के पास चाकू था। दोनों हथियारों से हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्यूष सिंह पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले डबल डाउन बार के अंदर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद बार के बाहर हिमांशु सिंह और प्रत्यूष सिंह के साथ मारपीट की गई और उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में सिटी एवं ग्रामीण एसपी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डॉ. एहतेशाम बकारिब बनाए गए जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां जिले की कमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!