Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडलोकल न्यूज़

Gua : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, गुवा में माल्यार्पण कर किया गया नमन

जयंती अवसर पर सामाजिक, प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों ने याद किए बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान

  • आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक हैं बिरसा मुंडा

गुवा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मंगलवार को गुवा में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर रामनगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। लोगों ने प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार तथा महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर नमन किया। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर चला विशेष अभियान

जयंती पर बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्ण नमन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि महान समाज सुधारक और धार्मिक नेता भी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन और स्थानीय जमींदारों के शोषण के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को नई दिशा दी। उनके साहस, त्याग और संघर्ष ने उन्हें जननायक के रूप में स्थापित किया, जिसके कारण आज भी आदिवासी समाज उन्हें “धरती आबा” और भगवान के रूप में श्रद्धा के साथ याद करता है। कार्यक्रम में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगों, विश्वजीत तांती, जानों चातर, नरेश दास, रामा पांडे, अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, पुजारी सुशील पूर्ति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज के उत्थान और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!