Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमधर्म समाज

Chaibasa : हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था सरवन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्गीलिंडी गांव के समीप सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक सरवन कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार जयराम हेस्सा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चंपुआ के एक अस्पताल में चल रहा है।

मृतक सरवन कुम्हार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डीपासाई गांव का रहने वाला था। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सरवन के चाचा अनादि कुम्हार ने बताया कि सरवन अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए जयराम हेस्सा के साथ बाइक से कोचड़ा जा रहा था। इसी दौरान मिर्गीलिंडी गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरवन कुम्हार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जयराम हेस्सा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि सरवन परिवार का इकलौता बेटा था। वह बेंगलुरु में मजदूरी करता था और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। हादसे के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टोंटो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस फरार हाईवा चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद डीपासाई गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!