
- खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा होगा और सख्त
बहरागोड़ा : जमशेदपुर उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग और बरसोल थाना की संयुक्त टीम ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान बरसोल थाना चौक पर जांच करते हुए एक बालू लदा वाहन (संख्या WB33F 0303) को रोका गया। जांच में वाहन चालक वैध परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने वाहन को जब्त कर लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर स्थित मां पीताम्बरा मंदिर में चौथे दिन खुला पट, विशेष पूजा-अर्चना में उमड़े श्रद्धालु
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चला विशेष जांच अभियान
जब्त वाहन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बरसोल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन जैसी गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं बरसोल पुलिस ने भी कहा कि खनन माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार औचक छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से भी अवैध खनन संबंधी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।




