Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*171वें रोटरी मासिक रक्तदान शिविर में 10 लोगों ने किया रक्तदान* 

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से स्व. हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में 171वें रोटरी मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत चाईबासा नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 के पार्षद सन्नी पासवान के रक्तदान से हुई। रक्तदान के बाद रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं शिविर के संयोजक गुरमुख सिंह खोखर तथा मनीष महतो ने सन्नी पासवान को पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बताया गया कि रोटरी क्लब का यह मासिक रक्तदान शिविर खोखर परिवार के सहयोग से एक जुलाई 2012 से लगातार प्रत्येक महीने की एक तारीख को आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से अब तक नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा रही है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित पोद्दार ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। जब किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है तो मानव द्वारा किया गया रक्तदान ही उसके काम आता है। इसलिए लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

रोटरी क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने बताया कि 171वें मासिक रक्तदान शिविर में सन्नी पासवान, अमन प्रकाश गुप्ता, नवीन सिंह, नीरज कुमार साव, जगन्नाथ साहु, संजीव, बाबु राम और रविन्द्र सहित कुल 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदाता सन्नी पासवान ने बताया कि वह अब तक 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह लगभग प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान करते हैं। उनके अनुसार, नियमित रक्तदान से उन्हें अच्छा महसूस होता है और उनका रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के काम आ सकता है।

सन्नी पासवान ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त एक इंसान को दूसरे इंसान से जोड़ता है। रक्त न धर्म को जानता है, न जाति को और न किसी व्यक्ति के बीच कोई भेद करता है। रक्तदान मानवता को जोड़ने वाला एक अमूल्य माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ होने पर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में गुरमुख सिंह खोखर, दुर्गेश खत्री, विजय कुमार एवं ब्लड बैंक के कर्मियों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!