Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*गुवा शहीद दिवस को लेकर प्रशासन अलर्ट, शहीद स्थल से पार्किंग तक अधिकारियों ने किया निरीक्षण* 

चाईबासा: 8 सितंबर को प्रस्तावित पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा में गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने गुवा शहीद स्थल, हेलीपैड, सेल फुटबॉल मैदान स्थित सभा स्थल के साथ लोहार बस्ती और हिरजीहाटिंग में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन व्यवस्था से जुड़े स्थानों का भी जायजा लिया गया।

संभावित भीड़ और वीआईपी आगमन को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभावित हेलीकॉप्टर आगमन को लेकर हेलीपैड की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान लोगों के आने-जाने और वाहनों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से तैयारी शुरू कर दी है।

निरीक्षण के दौरान जगन्नाथपुर के एसडीओ अरुण उरांव, नोवामुंडी के बीडीओ पप्पू रजक, किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो, मनोहरपुर एसडीपीओ डेविड डोडराय, किरीबुरू इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह और बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

प्रशासन का मुख्य फोकस सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा पर है। कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है, ताकि गुवा शहीद दिवस के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!