Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर को भावभीनी विदाई

चाईबासा। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक सह सुपरवाइजरी हेड चंद्रशेखर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके लंबे सेवाकाल, शैक्षणिक योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ओ३म् के उच्चारण एवं गायत्री मंत्र के साथ हुई। इसके बाद प्राचार्य-सह-एआरओ ने चंद्रशेखर को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने चंद्रशेखर के विद्यालय के प्रति समर्पण और दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखद, शांतिपूर्ण और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर ने शिक्षक के साथ-साथ विद्यार्थियों के मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने विज्ञान जैसे विषय को सरल एवं रोचक तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाया। समारोह में शिक्षिकाओं ने सामूहिक गीत प्रस्तुत कर उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान विकास कुमार पांडेय, सुब्रत डे, एस. बी. सिंह और आर. के. द्विवेदी ने चंद्रशेखर के साथ बिताए अनुभव एवं यादें साझा कीं। उन्होंने उनके सहज, सहयोगी और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना की। विज्ञान विभाग की ओर से उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट किया गया, जबकि संगीत शिक्षक ओसी दास ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में चंद्रशेखर ने सेवाकाल की यादें साझा करते हुए विद्यालय परिवार और सहकर्मियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनीषा सिन्हा ने किया। समारोह का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!