Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखरसावां

कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने पर जोर

कुचाई। कुचाई प्रखंड के जोवाजंजीर में नव युवक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें आगे बढ़ने के लिए सही मंच, उचित अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के दम पर आगे बढ़ें तथा अपने गांव, क्षेत्र और झारखंड का नाम रोशन करें, यही प्रयास होना चाहिए।

समापन समारोह के दौरान सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!