Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने पर जोर

गोलमुरी-जुगसलाई क्षेत्र में सुनवाई के दौरान दावा-आपत्तियों के त्वरित निष्पादन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर हुई चर्चा

  • मतदाता सूची में त्रुटियां दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय

जमशेदपुर : प्रखंड गोलमुरी सह जुगसलाई के व्यंगबील पंचायत भवन एवं हितकु सभागार में जिला नियोजन पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा नोटिस प्राप्त मतदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान बूथ संख्या 313 से 323 तक के क्षेत्रों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई और उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल दिवस पर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, एसएसए चाईबासा ने 3-2 से जीता खिताब

दावा-आपत्तियों की सुनवाई से मतदाता सूची होगी अधिक शुद्ध

बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक संजय कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जारी नोटिसों तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निष्पादन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस चरण में नए नाम जोड़ने, विवरण संशोधित करने तथा अन्य आवश्यक सुधारों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच और सत्यापन किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 27 और 29 अगस्त से नो-मैपिंग, तार्किक विसंगति तथा अन्य श्रेणियों से जुड़े मामलों की सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और सूची में दर्ज सभी जानकारियां त्रुटिरहित हों।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर में सबसे बड़े गणेश पूजा मेले की तैयारी शुरू, 14 सितंबर से होगा शुभारंभ

पारदर्शी और त्वरित निस्तारण के लिए बनाई गई रणनीति

बैठक में दावा-आपत्तियों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए विस्तृत रणनीति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने नो-मैपिंग, तार्किक विसंगतियों और अन्य मामलों से संबंधित सभी फाइलों को अलग-अलग संधारित करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में व्यंगबील पंचायत की मुखिया मालती सिंह एवं हितकु पंचायत के मुखिया पलटन मुर्मू की भूमिका की सराहना की गई। इस अवसर पर दीपक कुमार, रोशन खालको, अन्नू कुमार, निधि गोपाल महतो, राजीव कुमार सिंह, चंद्र राय सोरेन, अविनाश कुमार, भारती जाना, शैलेंद्र महतो, प्रतिमा महतो, मंजू महतो, माया हेंब्रम, लासी हसदा, डोमन चंद्र टुडू, रेखा हेंब्रम, रानी कर्मकार और फूल कुमारी कर्मकार सहित कई कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!