
- तीन दिवसीय शोक के बीच शिक्षा जगत ने खोया एक समर्पित शिक्षक
बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् सुजल कुमार भोल के आकस्मिक निधन से पूरा विद्यालय परिवार और क्षेत्र शोकाकुल है। शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रसू भुईंया की अध्यक्षता में आयोजित विशेष शोक सभा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत प्रधानाचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, अनुशासनप्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से विद्यालय ने एक दूरदर्शी मार्गदर्शक खो दिया है।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में जिला उपभोक्ता आयोग के जर्जर भवन का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मचारी
प्रधानाचार्य के योगदान को याद कर भावुक हुआ विद्यालय परिवार
विद्यालय प्रबंध समिति ने स्वर्गीय सुजल कुमार भोल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। समिति ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कीं। उनकी स्मृति और सम्मान में विद्यालय में तीन दिनों के अवकाश की घोषणा की गई। इस दौरान निरंजन मंडल, कोच्चि बंध, स्वप्न मन्ना, सुशील बेरा, पूर्णिमा साहू, मीनाक्षी मंडल, गौरव भोल, सुब्रत साधु, चंचल मंडल, दिनेश महतो, मुनमुन शाहा, अनूप बंध सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।




