Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानराजनीति

राहुल गांधी के विरोध में चाईबासा में भाजपा का प्रदर्शन, जे.बी. तुबिड बोले- लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत है धरना

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पोस्ट ऑफिस चौक, चाईबासा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के समक्ष राहुल गांधी के धरने का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिड ने कहा कि संसद जनहित के मुद्दों पर चर्चा और बहस का सर्वोच्च मंच है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी बात सदन के भीतर रखनी चाहिए, न कि प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देकर। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री आवास अति सुरक्षित क्षेत्र है और वहां विरोध प्रदर्शन कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

जे.बी. तुबिड ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने शासित राज्यों में हुई पेपर लीक घटनाओं पर भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को राजनीति का विषय बनाने के बजाय सभी दलों को निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और पारदर्शी शिक्षा प्रणाली के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!