रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 108 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच
रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 108 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

चाईबासा: रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा पीएम श्री उत्क्रमित 10+2 पीएम श्री गवर्नमेंट बालिका उच्च विद्यालय, चाईबासा में छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा एनीमिया सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करना था।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित पोद्दार ने बताया कि क्लब प्रत्येक माह शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों और लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच सके।

प्रोजेक्ट चेयरमैन गुरमुख सिंह खोखर ने बताया कि शिविर में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं का हीमोग्लोबिन (एनीमिया), ब्लड ग्रुप, दंत एवं नेत्र परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में सदर अस्पताल, चाईबासा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जांच की। वहीं डॉ. वीणा मुंधड़ा, डॉ. राशि मुंधड़ा और डॉ. आकांक्षा शर्मा ने दंत परीक्षण कर छात्राओं को दांतों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। मुंधड़ा हॉस्पिटल ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया। इसके अलावा संजीव नेत्रालय, चाईबासा के चिकित्सकों ने छात्राओं की नेत्र जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
शिविर के दौरान कुल 108 छात्राओं का हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप परीक्षण, 101 छात्राओं का नेत्र परीक्षण तथा 95 छात्राओं का दंत परीक्षण किया गया।
यह स्वास्थ्य जांच शिविर हीना ठक्कर द्वारा अपने स्वर्गीय एन. के. ठक्कर की पुण्य स्मृति में प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम में अमित पोद्दार, सौरव प्रसाद, विनय लोधा, डॉ. वीणा मुंधड़ा, गुरमुख सिंह खोखर, हीना ठक्कर, कविता शर्मा, मदन लाल गुप्ता, महेश कुमार खत्री, प्रवीण पटेल, रमेश चंद्र दत्तानी, सुशील कुमार मुंधड़ा, अनिल शर्मा, सुशील चोमल सहित रोटरी क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं एवं अभिभावकों ने रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के प्रति आभार व्यक्त किया।




