Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

एसी-डीसी बिल समायोजन में पश्चिमी सिंहभूम की बड़ी उपलब्धि, उपायुक्त ने विभागों को दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एसी-डीसी बिलों के समायोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित एसी-डीसी बिलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, ट्रेजरी पदाधिकारी सुमित कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यालयों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में पूर्व से लंबित एसी-डीसी बिलों के समायोजन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अधिकांश विभागों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों की संख्या में लगातार कमी लाई है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यय का समय पर समायोजन वित्तीय प्रबंधन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शेष लंबित एसी-डीसी बिलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समायोजन सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

उन्होंने विभागों को नियमित अनुश्रवण, बेहतर समन्वय तथा आवश्यक अभिलेखों का समय पर संधारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से पश्चिमी सिंहभूम जिला जल्द ही एसी-डीसी बिलों के शत-प्रतिशत समायोजन का लक्ष्य हासिल करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!