कोल्हान

रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया संकल्प

चाईबासा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल की गई। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले की विभिन्न पंचायतों में पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु पंचायत परिसर में मुखिया जुलियाना देवगम एवं पंचायत सचिव जगबंधु दास ने पेड़ों को राखी बांधी और पौधारोपण किया। मौके पर मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि पेड़ों को राखी बांधने का उद्देश्य लोगों को वृक्षों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ वायुमंडल में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों की रक्षा करना केवल प्रशासन या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मौके पर शिक्षक कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, वीर सिंह गोप, अभय चंद्र देवगम, शिवनाथ गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!