Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Chaibasa : नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

भव्य स्वागत जुलूस, नारों और जयघोष के बीच कांग्रेसजनों ने नए जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन

  • चाईबासा में दिखी कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत

चाईबासा : चाईबासा में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधायक-सह-उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के स्वागत-अभिनंदन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे शहर को कांग्रेस के झंडों, बैनरों और स्वागत पोस्टरों से सजाया गया था। प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर लगे स्वागत संदेशों ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। पूरे शहर में कांग्रेसमय माहौल देखने को मिला, जिससे संगठन की एकजुटता और शक्ति का स्पष्ट प्रदर्शन हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल की तुम्मलापल्ली यूनिट में हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकला भव्य स्वागत जुलूस

कार्यक्रम की शुरुआत पोस्ट ऑफिस चौक से निकाले गए भव्य स्वागत जुलूस से हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और कांग्रेस समर्थकों के नारों के बीच सोनाराम सिंकु का जोरदार स्वागत किया गया। जुलूस शहीद राम भगवान केरकेट्टा की आदमकद प्रतिमा तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेट बैंक चौक, सदर थाना चौक और शहीद पार्क चौक पहुंचा। यहां वीर शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। बाद में यह जुलूस कांग्रेस भवन पहुंचा, जहां स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें :

कांग्रेस भवन में फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से हुआ सम्मान

कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने प्रस्तुत किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोनाराम सिंकु को पुष्पगुच्छ, फूल-मालाएं और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूरा परिसर कांग्रेसजनों के उत्साह, नारों और जयघोष से गूंजता रहा। स्वागत समारोह में उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि जिले में कांग्रेस संगठन मजबूत और एकजुट है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए नई ऊर्जा और नई शुरुआत का अवसर बताया।

इसे भी पढ़ें :

सोनाराम सिंकु बोले- कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन की मजबूती होगी प्राथमिकता

अपने संबोधन में सोनाराम सिंकु ने कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित जिले के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन का विस्तार और जनता के मुद्दों की मजबूती से लड़ाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

इसे भी पढ़ें :

कांग्रेस नेताओं ने संगठन को नई दिशा मिलने का जताया विश्वास

समारोह को प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनित शर्मा, जिला प्रभारी-सह-प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चाम्पिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव मायाधर बेहरा, राम सिंह सावैयां, नितिमा बारी, अम्बर राय चौधरी, राजेश शुक्ला, कैरा बिरुवा, अनुप्रिया सोय, मासूम रजा, रितेश तामसोय, बुधराम पूर्ति, दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, सीताराम गोप और लक्ष्मण हासदा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव से बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!