कोल्हान

चाईबासा चेंबर की 16वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, व्यवसायी हित और उद्योग विकास को बताया प्राथमिकता

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 16वीं वार्षिक आम सभा रविवार को पिल्लई टाउन हॉल में आयोजित हुई। चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे ने कहा कि व्यवसायियों का हित सर्वोपरि है और व्यापार एवं उद्योग का विकास संगठन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने व्यवसायियों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि खासमहल लीज की प्रक्रिया जल्द सरल और पूर्ण होने की उम्मीद है। पूर्व अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने अगले वर्ष चाईबासा चेंबर का अपना भवन बनने की उम्मीद जताई।

सचिव नीरज संदवार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। खुले सत्र में सदस्यों ने चक्रधरपुर में खुदरा वितरण और शहर की नियमित साफ-सफाई सहित कई सुझाव रखे। आम सभा में कुल 242 सदस्य एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत सदस्यों सुषमा अग्रवाल और संजय कुमार वर्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!