Jamshedpur

बर्मामाइंस में पहली बार भव्य सावन उत्सव, पूजा रॉय बनीं मिस सावन

जमशेदपुर। ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित अटल भवन, बर्मामाइंस में अस्तित्व सामाजिक संस्था की जिला अध्यक्ष एवं महिला विकास समिति की अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में पहली बार भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक एवं सचिव मीरा तिवारी, समाजसेवी ब्यूटी तिवारी, रेनू तिवारी, सुनीता पांडे, जदयू महानगर अध्यक्ष उषा राय एवं समाजसेवी अनिमा मंडल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद बच्चियों ने गणेश वंदना एवं राधा-कृष्ण पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सावन उत्सव के दौरान रंगारंग डांस, खेल प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, रैंप वॉक और सावन से जुड़े सवाल-जवाब का आयोजन किया गया।

रैंप वॉक प्रतियोगिता में पूजा रॉय ने मिस सावन का खिताब अपने नाम किया। मीरा सिंह ने द्वितीय और खुशबू देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चियों की डांस प्रतियोगिता में समृद्धि प्रथम, जयश्री द्वितीय और आराध्य तृतीय स्थान पर रहीं। सेजल और अनु सिंह को बेस्ट डांस का पुरस्कार मिला। महिलाओं की डांस प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, रितु ने द्वितीय और सुमित्रा देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

गायन प्रतियोगिता में प्रिया सिंह प्रथम और संगीता देवी द्वितीय रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता चौबे, मऊ आचार्य, अमला पाठक, निशी सिन्हा, निशा सिंह, खुशबू देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, ममता यादव, चंदा देवी, सुनीता देवी एवं संगीता देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!