Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurपूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम में SIR-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन के निर्देश दिए, बीएलए के माध्यम से सहयोग की अपील

जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित मामलों की जानकारी साझा की गई और संबंधित डेटा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया, ताकि वे अपने स्तर से इसकी समीक्षा कर पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए बीएलओ घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे तथा आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी देंगे। बैठक में सभी मतदान केंद्रों के वैसे मतदाताओं की बूथवार सूची भी साझा की गई, जिन्हें विभिन्न विसंगतियों अथवा विगत SIR से संबंधित नो-मैपिंग के कारण नोटिस जारी किए गए थे। इनमें कई मतदाताओं ने ईआरओ स्तर पर आयोजित सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं, जबकि कुछ ऐसे मतदाता भी हैं जिनका नाम वर्ष 2024 की मतदाता सूची में था और जिन्होंने इन्यूमरेशन फॉर्म भरा था, लेकिन नोटिस की सुनवाई के दौरान किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर आउटरीच कार्यक्रम एवं विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे तथा संबंधित ईआरओ और अन्य पदाधिकारियों द्वारा आवश्यकतानुसार उनकी वास्तविक स्थिति का सत्यापन एवं निरीक्षण किया जाएगा। उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पीवीटीजी, दिव्यांगजन, जनजातीय समूह, वृद्ध मतदाता तथा ऐसे मतदाता जिनके माता-पिता से संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं हैं, जैसी विशेष परिस्थितियों वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई, ताकि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना SIR-2026 का प्रमुख लक्ष्य है और इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने स्तर पर पात्र मतदाताओं की पहचान करने और उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की, ताकि SIR-2026 के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके। बैठक में ईआरओ सह एडीसी, एसओआर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!