Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAलोकल न्यूज़

पोटका में JSLPS की बैठकों में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, महिलाओं से किया सीधा संवाद

आसनबनी और कालिकापुर में महिला समूहों से किया सीधा संवाद, समस्याएं और सुझाव सुने; बचत, स्वरोजगार और सामूहिक आर्थिक गतिविधियों पर दिया जोर

पोटका: महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आसनबनी में आजीविका महिला संगठन समिति की ओर से JSLPS की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और महिला समूहों की सदस्यों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य केवल महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना नहीं, बल्कि उन्हें इतना सक्षम बनाना है कि वे अपने परिवार और समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने महिलाओं से समूह के माध्यम से एक-दूसरे का सहयोग करने, नियमित बचत की आदत को मजबूत करने और अपनी क्षमता एवं स्थानीय संसाधनों के आधार पर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाना चाहिए, ताकि परिवार की आमदनी बढ़े और महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिले। विधायक ने महिला समूहों में आपसी सहयोग, पारदर्शिता और नियमित बैठकों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों के जरिए छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी क्रम में कालिकापुर में भी आजीविका महिला संगठन समिति की ओर से JSLPS की बैठक आयोजित हुई, जहां विधायक ने महिलाओं एवं संगठन की सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान महिलाओं ने समूहों से जुड़े अपने अनुभव, समस्याएं और सुझाव उनके समक्ष रखे, जिस पर विधायक ने संबंधित विषयों में आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। संजीव सरदार ने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत महिला का प्रभाव परिवार के साथ पूरे समाज पर पड़ता है, इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों, सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण विकास में महिला समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बचत, स्वरोजगार, छोटे उद्यम और सामूहिक आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। दोनों कार्यक्रमों में महिला संगठन की सदस्याओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा महिला समूहों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!