Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

बारिश से मिट्टी का मकान ध्वस्त, मुखिया जुलियाना देवगम ने लिया जायजा

चाईबासा: सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्गीय सामु देवगम की विधवा बालेमा देवगम का मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम मौके पर पहुंचीं और ध्वस्त मकान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए।

मुखिया जुलियाना देवगम ने बताया कि प्रभावित परिवार को सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलाने और आवास निर्माण के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी के मकानों को काफी नुकसान हो रहा है। बरसात के मौसम में कमजोर और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पंचायत क्षेत्र में बारिश से प्रभावित अन्य परिवारों की भी जानकारी जुटाकर उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा।

लगातार बारिश के कारण पश्चिम सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई मिट्टी के मकानों के ध्वस्त होने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने आवास की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बारिश प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!