कोल्हानचाईबासा

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने दी बधाई, संगठन को मजबूत करने का जताया भरोसा

चाईबासा: कांग्रेस के नवनियुक्त पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को गुरुवार को चाईबासा परिसदन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिम सिंहभूम जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम और प्रभावी तरीके से किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनाराम सिंकु की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से जिले में पार्टी का संगठनात्मक आधार मजबूत होने की उम्मीद है। नेताओं ने संगठन में एकजुटता बनाए रखते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव चंद्र शेखर दास, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ, जय प्रकाश लागुरी, सिकुर गोप, सकारी दोंगो, संजय हेम्ब्रम, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, वरीय कांग्रेसी इम्तियाज खान, जहांगीर आलम, सोमा पुरती, मथुरा चंपिया, संतोष सिन्हा, जेना बिरुली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!