Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : स्व. महावीर यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

मजदूर हित और सामाजिक कार्यों के लिए सदैव याद किए जाएंगे स्व. महावीर यादव : सांसद विद्युत वरण महतो

  • रक्तदान और जनसेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

जमशेदपुर : भुइयांडीह स्थित नंद नगर ग्वाला बस्ती शिव गायत्री मंदिर एवं नंद नगर प्राथमिक विद्यालय परिसर में भाजपा सीतारामडेरा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी कन्हैया यादव के नेतृत्व में मजदूर नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा, महा रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल द्वारा सत्संग, भजन एवं कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने स्व. महावीर यादव के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने स्व. महावीर यादव के सामाजिक संघर्षों, मजदूरों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों तथा जरूरतमंदों की आवाज बनने में उनकी भूमिका को याद किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में बाढ़ के बाद बीमारी का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान चलाने की मांग

जनसेवा और मजदूर हितों के लिए याद किए गए स्व. महावीर यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्व. महावीर यादव ने अपने जीवन में मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और जनसेवा के प्रयास हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू तथा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इस आयोजन में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ब्लड बैंक, चिकित्सकों एवं संत निरंकारी मंडल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाढ़ प्रभावित बागबेड़ा में राहत अभियान तेज, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर 1000 नास्ता पैकेट वितरित

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही उल्लेखनीय भागीदारी

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, टिमकेन यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, महामंत्री विजय यादव, युवा समाजसेवी शंभु मुखी डूंगरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में कन्हैया यादव, कमलेश यादव, लक्ष्मण यादव, वीरेंद्र यादव उर्फ लोहा यादव, अर्जुन यादव, सुनील यादव, अजय यादव, मोहरा यादव, विनोद यादव, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, रौनक कुमार, आयुष कुमार, नरेश यादव, अनिल यादव, मृत्युंजय यादव और संतोष सहित बस्ती के महिला-पुरुषों एवं युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से स्व. महावीर यादव के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!