Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : बाढ़ प्रभावित बागबेड़ा में राहत अभियान तेज, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर 1000 नास्ता पैकेट वितरित

जलजमाव से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लगाया सेवा शिविर

  • लगातार बारिश के बीच राहत कार्य जारी, जरूरतमंदों तक पहुंच रही सहायता

जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए तत्काल राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश एवं सौजन्य से झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा शिविर लगाया और जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण शुरू किया। राहत अभियान के तहत प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक पर उठे सवाल, उप महापौर ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों से मिलकर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

राहत अभियान के दौरान झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 1000 पैकेट ब्रेड और केले का वितरण किया। साथ ही प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में संगठन प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। मौके पर तरुण सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पिंटू प्रसाद, मायावती टुडू, नीता सरकार, द्रौपती मुंडा, सुनील गुप्ता, संजय महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राहत कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!