Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

संत अगस्टीन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को ECINET App और प्रपत्र 6, 7 व 8 की दी गई जानकारी

मनोहरपुर, 19 अगस्त 2026। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 55-मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संत अगस्टीन महाविद्यालय, मनोहरपुर में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य विक्रम नाग, प्रोफेसरगण, ELC क्लब के नोडल अधिकारी बबलू बेसरा सहित HDM अधिकारी उपस्थित रहे। जागरूकता सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रपत्र-6, 7 और 8 के उपयोग, दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और नाम विलोपन से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को ECINET App डाउनलोड कराया गया और इसके माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन निर्वाचन सेवाओं एवं सुविधाओं के उपयोग की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने के साथ अपने परिवार और आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!