Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
JamshedpurPOTKAकोल्हान

पोटका में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल से मारपीट का आरोप, महिला कार्यकर्ताओं ने कोवाली थाने में दी शिकायत

पोटका/जमशेदपुर: सावन के पवित्र महीने में सोमवार को पोटका प्रखंड के हरिना मुक्तेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल और उनके साथियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य सड़क पर केरासाई के समीप की बताई जा रही है। इस घटना में सूरज मंडल के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

बताया गया कि सूरज मंडल अपने परिवार एवं साथियों के साथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी किए जाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद सूरज मंडल एवं उनके साथियों के साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद पोटका विधानसभा की महिला नेत्री सह समाजसेविका दुखनी सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, कुसुम पूर्ति, हल्दीपोखर की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, भाजपा नेता मनोज सरदार, गणेश सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, पोल्टू मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनत सी, श्यामल प्रधान और समाज सुधारक शंकर मुंडा सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट की घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही कहा गया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ शीघ्र और सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

नोट: घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!