Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्य अब्दुल कलाम रसीदी का वकीलों ने किया स्वागत

ग्रामीण अधिवक्ता संघ ने कैशलेस मेडिकल सुविधा, आसान किस्तों में ऋण और त्योहार बोनस समेत विभिन्न मांगें रखीं

जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रसीदी रविवार को रांची से जमशेदपुर स्थित पुराने कोर्ट परिसर पहुंचे। यहां झारखंड ग्रामीण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रणजीत राम की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर झारखंड ग्रामीण अधिवक्ता संघ, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष रणजीत राम ने अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और मांगों से अब्दुल कलाम रसीदी को अवगत कराया।

उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा, आसान किस्तों में ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था, 10 हजार रुपये त्योहार बोनस समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में इन सुविधाओं को लागू कराने की दिशा में पहल की आवश्यकता बताई।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

स्वागत कार्यक्रम में लॉयर डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव, इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के सचिव दिलीप महतो, कैसेव सिंह, दीपक दिवाकर, डी.एन. सिंह, सुशील शर्मा, विवेक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!