कोल्हानझारखंड

Manoharpur : लगातार बारिश से मनोहरपुर में कच्चे मकान ध्वस्त, रायकेरा के तीन परिवार बेघर

दीवार और छत गिरने से बढ़ी परेशानी, प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से राहत की मांग की

मनोहरपुर : प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। रायकेरा पंचायत के रायकेरा गांव में भारी वर्षा के कारण तीन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गए। बताया जाता है कि लगातार पानी गिरने से मकानों की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं, जिसके बाद वे अचानक गिर पड़े। घटना के दौरान परिवारों ने किसी तरह अपने आवश्यक सामान को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन मकान टूट जाने के कारण उनके सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश के बीच प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर में बिजली बिल ‘अर्बन’ और गैस सिलेंडर ‘ग्रामीण’ नियम से उपभोक्ता परेशान

बारिश से ग्रामीण इलाकों में बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में मिट्टी और खपरैल के कच्चे मकान हैं, जो लगातार बारिश के कारण कमजोर होते जा रहे हैं। ऐसे में अन्य मकानों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत, तिरपाल, खाद्य सामग्री और अस्थायी आवास की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए, ताकि लगातार हो रही बारिश के बीच उन्हें राहत मिल सके और उनका जीवन सामान्य हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!